कांग्रेस जनता की आवाज बने, यही है हमारा प्लान: पटवारी

दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक में तय किया गया हैं कि कार्यकर्ता ग्राम से लेकर जिला तक जनता की आवाज बने। संगठन को मजबूत करने के लिए और उत्साह से काम किया जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक में बताया कि संगठन सृजन के माध्यम से मध्यप्रदेश में एक नई ताकत आई है। पंचायत कांग्रेस कमेटी से लेकर ब्लॉक, मंडल और जिला कांग्रेस कमेटी तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए। बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जनता की आवाज बनना है। इसके लिए एक पूरा प्लान बनाया गया है। राहुल गांधी की भावना के अनुरूप कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर लेकर जाने पर चर्चा हुई। मध्यप्रदेश में प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ लडऩा है। वहीं दर्जनभर निष्क्रिय जिलाध्यक्षों की सूची भी सौंपी गई, जिसके बाद इनको कभी भी हटाया जा सकता है।

Related Articles