सहारा समूह में निवेश के नाम से ठगी के सभी मामले मुरैना में होंगे पंजीबद्ध

सहारा समूह

बिच्छू डॉट कॉम। सहारा समूह में निवेश के बाद ठगे गए लोगों के सभी मासले मुरैना सिटी कोतवाली में पंजीबाद होगे। जांच में पुलिस मुख्यालयका सीआइडी शाखा इसमें मुरैना पुलिस का सहयोग करेगी। सभी जिलों से दो-दो पुलिसकर्मियों को इसके लिए लगाया गया है। हाई कोर्ट जबलपुर के निर्देश पर मामले यहां ट्रांसफर किए गए हैं। इससे साफ है कि अब निवेशकों की शिकायतों पर पुलिस गंभीरता से जांच में जुटने जा रही है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि 150 से अधिक मामले हैं, जो विभिन्न थानों से मुरैना कोतवाली को स्थानांतरित हुए हैं। अब पुलिस पीडि़तों से संपर्क कर उनके बयान दर्ज करेगी और जरूरी दस्तावेज जुटाएगी। सीआइडी का मुख्य ध्यान अब चिटफंड कंपनियों द्वारा किए गए फर्जीवाड़ों की जांच को लेकर है।

Related Articles