
आबकारी विभाग ने शेष बची शराब दुकानों की नीलामी तेज करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए 16वें राउंड में रिजर्व प्राइस (आरपी) में 35 प्रतिशत की कटौती कर दी है। अब ठेकेदार आरपी के 65 प्रतिशत तक टेंडर भर सकेंगे, जिन्हें मान्य माना जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि इस कदम से अधिकांश दुकानें नीलाम हो जाएंगी। विभागीय जानकारी के अनुसार, मंगलवार को आयोजित 15वें राउंड में केवल 15 दुकानें ही नीलाम हो सकीं, जबकि करीब 385 दुकानें अब भी बिना खरीदार के रह गई हैं। इसका मुख्य कारण ठेकेदारों द्वारा आरपी से काफी कम दरों पर टेंडर भरना रहा। नई गाइडलाइन के अनुसार, 16वें राउंड के लिए बुधवार सुबह 9 बजे से ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी, जो गुरुवार दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद 3:05 बजे टेंडर खोले जाएंगे।
