बिच्छू डॉट कॉम। सरकार ने भारतीय वन सेवा के 16 अफसरों का मंगलवार को तबादला किया। सिवनी उत्पादन वन मंडल के वनमंडलाधिकारी श्रेयस श्रीवास्तव को वन बल प्रमुख कार्यालय भोपाल में उप वन संरक्षक बनाकर बुलाया है। जबकि चिचोली सामान्य पश्चिम वन मंडल के उप वनमंडलाधिकारी ध्रुव श्रीवास्तव को सामाजिक वानिकी मृत्त बैतूल का वनमंडलाधिकारी बनाया है। जबकि आईएफएस ए प्रभंजन रेड्डी, अंशुल तिवारी, गुरलीन कौर, सुंदर निवेदन, मेनगा व्ही, शैलेश माचरा, हितेश खंडेलवाल, विकास शर्मा, नीरज निश्चल, हिमांशु त्यागी, प्रितेश मनोहरराव, विनोद जाखड़, अक्षत जैन, समीर रंजन मिश्रा की भी नई पदस्थापना की है।
24/06/2026
0
8
Less than a minute
You can share this post!
