मप्र सरकार 3 नवंबर को फिर लेगी 4 हजार करोड़ का कर्ज

मप्र सरकार

बिच्छू डॉट कॉम। मध्यप्रदेश सरकार 3 नवंबर को बाजार से 4 हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने जा रही है। यह राशि तीन किस्तों में ली जाएगी, जिसमें एक-एक हजार करोड़ और दो हजार करोड़ रुपए की किस्त शामिल है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में सरकार अब तक करीब 44,980 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है, जबकि इस अवधि में 14,073 करोड़ रुपए ब्याज के रूप में चुकाए गए हैं। वित्त विभाग के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में राज्य की वार्षिक उधारी सीमा करीब 87 हजार करोड़ रुपए है। इसमें पहले नौ महीनों के लिए 58,274 करोड़ रुपए की बाजार ऋण सीमा स्वीकृत की गई है।

Related Articles