एमएसएमई को आज मिलेगी 490 करोड़ की सहायता राशि

एमएसएमई

बिच्छू डॉट कॉम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 1 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से 950 एमएसएमई इकाइयों को 490 करोड़ और 100 से अधिक स्टार्टअप को लगभग 1.50 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित करेंगे। इस दौरान उद्यमियों को भूमि आबंटन आशय पत्र और उद्यम क्रांति योजना के हितग्राहियों को ऋण राशि भी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप करेंगे। जिन इकाइयों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है उनके द्वारा 7,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश कर 17,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

Related Articles