ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे कार्लोस अल्कारेज

कार्लोस अल्कारेज

मेलबर्न। स्पेन के कार्लेस अल्कारेज वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। अल्कारेज ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी के एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को पांच सेटों में हराया। अल्कारेज और ज्वेरेव के बीच यह मुकाबला पांच घंटे 27 मिनट तक चला जिसमें आखिरकार स्पेन का यह खिलाड़ी जीत दर्ज करने में सफल रहा। अल्कारेज ने ज्वेरेव को 6-4, 7-6 (5), 6-7 (3), 6-4 (4), 7-5 के अंतर से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

अल्कारेज और ज्वेरेव के बीच शुरू से ही यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अल्कारेज ने जहां पहले दो सेट जीतकर मैच में बढ़त ले ली थी तो वहीं ज्वेरेव ने टाई ब्रेकर में जाकर अगले दो सेट अपने नाम किए जिससे मैच का निर्णय पांचवें सेट में जाकर हुआ। निर्णायक सेट ज्वेरेव ने शुरुआती दो गेम जीते, लेकिन तीसरा गेम अपने नाम किया। ज्वेरेव ने भी हालांकि हार नहीं मानी और चौथा गेम जीतने में सफल रहे। इसके बाद अल्कारेज ने 10वें गेम में जाकर स्कोर 5-5 से बराबर किया और फिर उन्होंने ज्वेरेव को कोई मौका नहीं देते हुए अगले दो गेम जीते और पांचवां सेट जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अल्कारेज का फाइनल मुकाबले में सामना नोवाक जोकोविच से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में यानिक सिनर को हराया।

ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स 1989 के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में लगातार दूसरे साल मिश्रित युगल का खिताब जीतने वाली पहली जोड़ी बन गई है। वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली गाडेकी और पीयर्स की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने फाइनल में क्रिस्टीना म्लाडेनोविक और मैनुअल गिनार्ड की फ्रांसीसी जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-8 से हराया। ऑस्ट्रेलियन ओपन में इससे पहले जिम पुघ और याना नोवोत्ना ने 1988 और 1989 में लगातार खिताब जीते थे।

Related Articles