साइबर अपराधियों से निपटने युवा बनेंगे डिजिटल योद्धा

साइबर अपराधियों

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। साइबर अपराध रोक पाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। दमोह पुलिस अब इससे निपटने डिजिटल योद्धा तैयार करने जा रही है। पुलिस अब 11वीं, 12वीं और कॉलेज छात्रों को साइबर प्रशिक्षण देकर डिजिटल योद्धा के रूप में तैयार करने का प्लान बनाया है। ताकि ऑनलाइन ठगी, फेक अकाउंट, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से निपटने में समाज की भागीदारी बढ़ाई जा सके। छात्रों के लिए साइबर ट्रेनिंग का सिलेबस तैयार किया जाएगा। इसमें सोशल मीडिया सुरक्षा, फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी से बचाव, साइबर शिकायत की प्रक्रिया और डिजिटल साक्ष्य की बुनियादी समझ शामिल होगी। ट्रेनिंग के बाद परीक्षा होगी, सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
फैक्ट फाइल: 11वीं, 12वीं और कॉलेज के छात्र होंगे टीम में, ऑनलाइन ठगी से बचाव होगा प्रशिक्षण विषय, फेक सोशल मीडिया अकाउंट पहचान, साइबर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, डिजिटल सुरक्षा और जागरूकता।

Related Articles