बदलेगी मप्र ब्यूरोक्रेसी की तस्वीर प्रमोशन का रास्ता खुलेगा

  • आईएएस, आईपीएस व आईएफएस के 25 अफसर होंगे सेवानिवृत्त

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
प्रदेश में वर्ष 2026 ब्यूरोक्रेसी में कई बड़े बदलाव और फेरबदल करने वाला साबित होने जा रहा है। अब तक पांच महीने में तीनों अखिल भारतीय सेवाओं आईएएस, आईपीएस और आईएफएस में सीनियर लेबल के 8 अधिकारी रिटायर्ड हो चुके हैं, जबकि अगले 7 महीने में बड़े पदों पर बैठे 25 और अधिकारी सेवानिवृत हो जाएंगे। गौरतलब है कि अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों के लिए रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष है। आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों की ग्रेडेशन लिस्ट के मुताबिक 2026 में सीनियर पदों पर मौजूद कुल 33 अधिकारियों की जन्मतिथि का वर्ष 1966 है, जो इसी साल किसी न किसी महीने में रिटायर हो रहे हैं। इन सेवानिवृत्तियों से राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों, पुलिस जोन और वन वृत्तों में नेतृत्व का खालीपन आएगा, जिसकी भरपाई के लिए प्रशासनिक सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। मई से दिसंबर के बीच 12 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अपनी पारी समाप्त करेंगे। वहीं पुलिस महकमे में भी 5 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सेवामुक्त होंगे, जिनमें स्पेशल डीजी से लेकर आईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके बाद तीसरी अहम अखिल भारतीय सेवा आईएफएस के 8 अधिकारी अगले 7 महीने में रिटायर होंगे। इनमें पीसीसीएफ से लेकर सीसीएफ और सीएफ स्तर के वरिष्ठ अफसर शामिल हैं।
आईएएस… इन अधिकारियों का कार्यकाल होगा समाप्त अलका उपाध्याय सचिव अल्पसंख्यक आयोग (केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर) 31 मई,  मालसिंह भयडिय़ा एमडी खादी एवं ग्रामोद्योग 30 जून,  उमाकांत उमराव प्रमुख सचिव, पशुपालन 31 अगस्त,  जीएस धुर्वे एडीएम, बालाघाट 31 अगस्त,  सुरेश कुमार कमिश्नर, चंबल 30 सितंबर आशीष श्रीवास्तव सचिव- इंटर स्टेट काउंसिल (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पद) 31 अक्टूबर,  अरुणा गुप्ता सचिव लोकायुक्त 31 अक्टूबर,  केदार सिंह कलेक्टर, शहडोल 30 नवंबर,  चंद्र शेखर वालिंबे सचिव, सीएमओ 30 नवंबर,  रवींद्र कुमार चौधरी अपर सचिव, नर्मदाघाटी विकास 30 नवंबर,  संजय कुमार मिश्रा अतिरिक्त सचिव, आयुष 31 दिसंबर,  ललित कुमार दाहिमा सदस्य, राजस्व मंडल 31 दिसंबर।
आईपीएस… 5
संजय तिवारी आईजी, भोपाल ग्रामीण 30 जून, संजीव शमी स्पेशल डीजी, टेलीकम्युनिकेशन 30 जून, आलोक रंजन निदेशक, एनसीआरबी 31 जुलाई, अरविंद कुमार सक्सेना आईजी, ग्वालियर 31 जुलाई, शशिकांत शुक्ला डायरेक्टर, एफएसएल 31 जुलाई।
आईएफएस… 8 वरिष्ठ अफसर
पुरुषोत्तम धीमान पीसीसीएफ (विकास) 31 मई,आसित गोपाल विशेष सचिव- टेक्सटाइल मंत्रालय (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति)31 जुलाई, एचयू खान एमडी वन विकास निगम 31 जुलाई, ब्रिजेंद्र झा सीसीएफ, वन विकास निगम 31 अगस्त, आलोक पाठक सीएफ, उज्जैन 31 अगस्त, अनिल चोपड़ा सीएफ, लोक वानिकी 31 अक्टूबर, अतुल कुमार मिश्रा सचिव वन, मंत्रालय 31 अक्टूबर, हेमंत कुमार रायकवार डीएफओ, ओबेदुल्लागंज 30 नवंबर।

Related Articles