सुप्रीम कोर्ट में जल्द चौथी रिपोर्ट पेश कर सकती है एसआईटी

  • कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह की बढ़ेंगी मुश्किलें…

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में सरकार के मंत्री विजय शाह की मुसीबत बढ़ सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मामले की जांच कर रही एसआईटी सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकती है। सूत्रों की मानें तो यह रिपोर्ट 12 मार्च से पहले दाखिल की जा सकती है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी से अगली सुनवाई से पहले जांच की प्रगति से अवगत कराने के लिए कहा था। सूत्रों की मानें तो इसको लेकर एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तैयारी कर ली है। जानकारों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एसआईटी 12 मार्च से पहले यह रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। हालांकि सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इसी सप्ताह के भीतर मामले की सुनवाई हो सकती है। उल्लेखनीय है राज्य सरकार ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति देने के मामले में फिलहाल अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। गौरतलब है कि कर्नल सोफिया पर बयान देने से पहले भी मंत्री विजय शाह के कई बयान विवादों में रहे हैं। मंत्री विजय शाह को लेकर विपक्ष भी लगातार सरकार को घेरता रहा है।
कांग्रेस ने इस्तीफे को लेकर किया था प्रदर्शन
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी कांग्रेस ने विजय शाह के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन किया था। इधर मामले को लेकर राज्य सरकार और प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा भोपाल से लेकर दिल्ली तक चर्चा की गई है। मंत्री शाह ने भी अपने बयान पर विवाद बढ़ने के बाद कर्नल सोफिया और देशवासियों से माफी मांगी थी। चर्चा तो यह भी है कि अगर मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली तो उनकी मंत्री की कुर्सी भी जा सकती है।

Related Articles