सिंहस्थ की भीड़ एआई से नियंत्रित होगी

  • कंपनी ने भेजा सरकार को प्रस्ताव, प्रदेश में 1200 करोड़ का निवेश

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
प्रदेश में हुई इन्वेस्टर्स समिट के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। तीन कोरियाई कंपनियों के साथ इसीडीएस कंपनी ने प्रदेश में 1265 करोड़ के निवेश की योजना सरकार को प्रस्तुत की है। कंपनी एआई के माध्यम से सिंहस्थ मेले में क्राउड मैनेजमेंट करना चाहती है। इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। इसके अलावा उज्जैन में पहले चरण में कंपनी ने 287 करोड़ का निवेश कर एक यूनिट का निर्माण किया है, जहां प्लास्टिक की निर्भरता कम करने के लिए बायोमास सेल्यूलोज क्रास लिंक्ड तकनीक से नए उत्पाद बनाए जाएंगे। ये पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं होंगे। कंपनी के राजेश भारद्वाज ने बताया कि सिंहस्थ मेले में पहले की तुलना में ज्यादा भीड़ आएगी। इस बार मेले में तकनीक का प्रयोग भी किया जाएगा। हम एआई के माध्यम से भीड़ नियंत्रित करने और उसकी संख्या का सटीक आंकड़ा सरकार को देंगे। हमारे पास इसकी उन्नत तकनीक है। कोरिया की कंपनी इसमें हमारी मदद करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में छह सेगमेंट में हम निवेश करेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अलावा एविएशन स्किल डेवलपमेंट में भी हमारा निवेश होगा।

Related Articles