पदोन्नति: अलग-अलग बैच के 13 अफसर एक साथ बनेंगे डीआईजी

  • 3 को बाद में प्रमोशन, अब 19 दिसंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डीपीसी होगी आयोजित

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
प्रदेश में एसपी से लेकर एडीजी तक अफसरों की पदोन्नति होने जा रही है। जिसमें अलग अलग बैच के 13 आईपीएस एक साथ प्रमोट होकर डीआईजी बन जाएंगे। वहीं डीआईजी के 3 अन्य पद अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के बाद क्रमिक रूप से भरे जाएंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में 19 दिसंबर को डीपीसी आयोजित की जा रही है। इसके लिए सहमति बन चुकी है। आगामी 1 जनवरी 2026 की स्थिति में यह पदोन्नति लागू होगी। दरअसल पहले डीआईजी के 11 पदों पर प्रमोशन होना था, लेकिन केन्द्र ने 5 पद स्पेशल ड्यूटी पोस्ट के पद स्वीकृत किए। इस कारण डीआईजी के स्वीकृत पदों की संख्या में इजाफा हो गया। इस बार एक साथ तीन बैचों-2010, 2011 और 2012 के अफसरों को डीआईजी रैंक में प्रमोशन दिया जाएगा। इसमें 2010 बैच से राकेश कुमार सगर, आरएस बेलवंशी, किरणलता केरकेट्टा और मनोज राय शामिल हैं। वहीं 2011 बैच से रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढ़ा, सिमाला प्रसाद और असित यादव के नाम प्रमुख हैं। 2012 बैच से मयंक अवस्थी, विवेक सिंह, कुमार प्रतीक, शिव दयाल, शैलेंद्र सिंह चौहान, आलोक सिंह, रघुवंश सिंह और विकास पाठक के नाम शामिल हैं। 8 अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड भी मिलेगा। इसके अलावा जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा ओर भोपाल ग्रामीण आईजी अभय सिंह एडीजी के पद पर पदोन्नत होंगे। साथ ही 2008 के आईपीएस शियास ए और ललित शाक्यवार आईजी के पद पर प्रमोट होंगे।

Related Articles