काम ढूंढऩे वाले युवाओं की संख्या एक साल में बढ़ी 6.97 लाख

 युवा
  • आकांक्षी युवाओं का आंकड़ा पहुंचा 25.87 लाख

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2024 में एक जनवरी से 31 दिसंबर तक जहां एक लाख 75 हजार युवाओं ने आकांक्षी पोर्टल पर पंजीयन कराया, वहीं वर्ष 2025 में छह लाख 97 हजार ने। यह जानकारी तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने विधानसभा में विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। बता दें कि सरकार इन युवाओं को बेरोजगार नहीं बल्कि आकांक्षी युवा मानती है। प्रस्तुत जानकारी के अनुसार रोजगार कार्यालयों में वर्ष 2018 से 2025 तक तक जीवित पंजीकृत आकांक्षी युवाओं की संख्या दी गई है। हालांकि, रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत आकांक्षी आवेदनों की संख्या घट-बढ़ रही है। वर्तमान में ऐसे बेरोजगारों की संख्या 24 लाख 82 हजार से ज्यादा हो गई है।
पांच लाख 87 हजार युवाओं ने नहीं कराया नवीनीकरण
सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के बेरोजगार युवा सरकारी और गैर-सरकारी नौकरियों के लिए अपनी आकांक्षाओं को उच्च स्तर तक पहुंचाएं। इसके लिए आकांक्षी युवा पोर्टल पर पंजीयन कराए जा रहे हैं। विधानसभा में प्रस्तुत जानकारी में सामने आया है कि प्रदेश में ऐसे पांच लाख 87 हजार आकांक्षी युवाओं ने रोजगार कार्यालय में पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराया और ऐसे युवा पोर्टल से कम हो गए। जून 2019 में 31 लाख 55 लाख युवा थे जबकि जून 2025 में पंजीयन की संख्या 25 लाख 68 हजार रह गई। इसके पीछे सरकार का तर्क है कि तीन वर्ष की अवधि उपरांत पंजीयन नवीनीकरण का प्रविधान है, नवीनीकरण नहीं किए जाने की स्थिति में पंजीयन निरस्त होकर कुल पंजीयन की संख्या में दर्शित नहीं होता है।
बेरोजगारों का पंजीयन
वर्ष पोर्टल पर पंजीकृत युवा
2018 746818
2019 508901
2020 604317
2021 12,34454
2022 7,13389
2023 13,71134
2024 1,75369
2025 6,97478
वर्ष के अंत में पंजीकृत बेरोजगार युवाओं की संख्या
वर्ष आकांक्षी युवा

2025 25,95,680
2024 26,18,312
2023 33,13,463
2022 30,64,331
2021 30,23,107

Related Articles