नहीं बंद होंगे कोई भी रेस्तरां-ढाबे, सिलेंडर की सप्लाई शुरू

  • रसोई गैस को लेकर स्थिति में सुधार…

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
बीते कई दिनों से घरेलू रसोई गैस को लेकर चल रही चिंताओं में आंशिक सुधार देखा जा रहा है। अब बुकिंग भी हो रही है और आपूर्ति में भी सुधार आया है। घरेलू रसोई गैस को आपूर्ति पर कोई रोक नहीं है। अधिकारियों का मानना है कि पैनिक बुकिंग थमते ही स्थिति बिलकुल सामान्य हो जाएगी। इस बीच, मध्य प्रदेश में कुल व्रजेंट के 20 प्रतिशत कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी जारी है। इसमें शिक्षा संस्थानों, अस्पताल, रेलवे पैंट्री, पुलिस मैस, आर्मी कैंटीन, सरकारी होस्टल, लैब, बैंक नोट प्रेस आदि को प्राथमिकता दी जाएगी। प्राथमिकता का निर्णय जिला प्रशासन लेगा। आगे चलकर रेस्टोरेंट, होटलों को भी राहत
मुख्यमंत्री बोले: तेल और गैस की कोई कमी नहीं: मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान में खाड़ी युद्ध के समय भी देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं है। ईरान के रक्षा मंत्री तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेसियों को इसमें भी कष्ट है। राहुल गांधी ऐसे समय भी राजनीति कर रहे हैं। वे इसी तरह राजनीति करते रहे तो 50 साल और सत्ता से बाहर रहेंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध के समय भी कांग्रेसियों ने सवाल उठाए थे, लेकिन भारत के बच्चे जब वहां से हाथ में तिरंगा लेकर निकले, तो दोनों देशों की सेनाओं ने अपने हथियार नीचे कर लिए और वे सकुशल भारत लौट आए। यह हमारे प्रधानमंत्री की ताकत है, लेकिन भारत में जब चुनौती होती है, तब-तब राहुल विदेश में मौज उड़ाते हैं। मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में 19 किलो के व्यावसायिक (कमर्शियल) गैस सिलेंडर की वर्तमान में 20 प्रतिशत आपूर्ति की जा रही है।  सामान्य दिनों में औसतन 14,211 सिलिंडर प्रतिदिन की बिक्री होती है। पेट्रोलियम मंत्रालय से 20 प्रतिशत आपूर्ति के निर्देश हैं। इसमें कोई कटौती नहीं है।
कालाबाजारी पर कार्रवाई
एलपीजी की कालाबाजारी तथा जमाखोरी के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। प्रदेश में 1,025 स्थानों पर 1,357 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। आठ प्रकरणों में एफआईआर भी कराई गई है। एजेंसी पर जाकर गैस की बुकिंग करने के स्थान पर आयल कंपनियों ने मोबाइल एप, एसएमएस, वाट्सएप तथा आइवीआरएस काल द्वारा गैस बुकिंग की सुविधा दी है। देश में घरेलू गैस के उत्पादन में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एलपीजी के दो शिप आज-कल में भारत के कांडला (गुजरात) और मुंद्रा पोर्ट (मुंबई) पर पहुंच जाएंगे। अपर मुख्य सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण रश्मि अरुण शमी ने बताया कि वाणिज्यिक गैस के उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध स्टॉक का विवेकपूर्ण उपयोग करने एवं वैकल्पिक ईंधन स्रोतों को अपनाने की सलाह दी गयी है। जहां पीएनजी लाइन उपलब्ध है, वहां पीएनजी के कनेक्शन लेने और जिन कामों में गैस ज्यादा खर्च होती है उनको नियंत्रित करने एवं विकल्प तैयार करने के लिए कहा गया है। साथ ही पीएनजी गैस का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वह अनावश्यक रूप से एलपीजी गैस बुकिंग न करें।
बड़े शहरों में गैस वितरण जारी, इंदौर-भोपाल में दिखा सुधार
रविवार को भोपाल की करीब 23 गैस एजेंसियों में से 11 रविवार को कार्यरत रहीं। इंदौर जिले में 106 गैस एजेंसियों का प्लांट से पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध कराए गए। रविवार होने के बावजूद 24, 450 सिलेंडर वितरित हुए। ग्वालियर के जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविद भदौरिया के मुताबिक कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी करने के आदेश आए है। सोमवार से एजेंसियां इन्हें देना शुरू देंगी।

Related Articles