एमपी कैबिनेट आज: सेवा संकल्प अभियान का होगा प्रस्तुतीकरण

एमपी कैबिनेट
  • सांदीपनि स्कूलों की बसों का किराया हो सकता है तय

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू सेवा संकल्प अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा। अभियान के तहत हुए कार्यों पर सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। समापन समारोह पर भी चर्चा हो सकती है।
स्कूल बसों का किराया तय करने का प्रस्ताव: बैठक में सांदीपनि स्कूलों की बसों का किराया तय करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। इन स्कूलों में बस किराया निर्धारित करने का अधिकार कलेक्टर को देने पर विचार हो रहा है।
योजनाओं के क्रियान्वयन पर रहेगा फोकस: नवगठित जिले पांढुर्णा, मैहर, मऊगंज और निवाड़ी में महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय खोलने और विभागीय योजनाओं को जारी रखने के प्रस्ताव भी रखे जा सकते हैं।

Related Articles