तूफान अर्नब कमजोर, फिर भी एमपी में बारिश का दौर जारी

तूफान अर्नब कमजोर
  • ग्वालियर-जबलपुर समेत 27 जिलों में अलर्ट

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। तूफान अर्नब कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया यानी कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है, लेकिन इसके असर से प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी है। पिछले तीन दिनों से मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 27 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है।
भोपाल-इंदौर समेत इन जिलों में खिलेगी धूप: प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट है, जबकि कई जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम,  गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर और हरदा में धूप खिल सकती है। इस दौरान इन जिलों में बारिश की संभावना कम रहेगी और मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है।
2 नवंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम का यही मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। कुछ जिलों में तेज धूप रहेगी, जबकि दक्षिणी और पूर्वी मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के 27 जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी चलने की संभावना है।अलर्ट वाले जिलों में ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं।इन जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है।

Related Articles