वायदा बाजार में सोना-चांदी की ऊंची छलांग

  • सोना १,३७,५०० तो चांदी 2 लाख 2 हजार रुपए के पार

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
वायदा बाजार में सोना-चांदी की ऊंची छलांग जारी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 4,350 डॉलर के स्तर पर पहुंचा। यानी सोने की कीमतों में 4,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 1,37,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। जबकि चांदी 65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई यानी वायदा बाजार में चांदी 2 लाख 2 हजार रुपए प्रति किलो के पार बोली गई है। जबकि स्थानीय सराफा बाजार में सोना-चांदी वायदा बाजार की अपेक्षा प्रीमियम डिस्काउंट के भाव पर बोली गई। सराफा व्यापारी नवनीत अग्रवाल ने बताया कि थोक सराफा बाजार में चांदी 17 हजार रुपए के प्रीमियम डिस्काउंट भाव 185000 रुपए प्रति किलो बोली गई। वहीं सोना 5 हज़ार रुपए प्रीमियम डिस्काउंट भाव 132500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। बाजार जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय हाजिर सोने की कीमत 4,350 अमेरिकी डॉलर के स्तर की ओर बढ़ने से घरेलू बाजार में जोरदार तेजी आई और सोने की कीमतों में और भी उछाल आया। उन्होंने आगे कहा कि पीले धातु ने वैश्विक मजबूती को दर्शाते हुए तीव्र वृद्धि दर्ज की और अपने जीवनकाल के नए उच्चतम स्तर को छू लिया।
चालू कैलेंडर वर्ष के दौरान सोने की कीमतों में 31 दिसंबर 2024 को 78,950 रुपए प्रति 10 ग्राम की तुलना में 58,650 रुपए या 74.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 1,09,800 रुपए या 122.41 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है, जबकि 31 दिसंबर, 2024 को यह 89,700 रुपए प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत में लगातार पांचवें सत्र में तेजी आई और यह 49.83 अमेरिकी डॉलर या 1.16 प्रतिशत बढक़र 4,350.06 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई।
स्पॉट गोल्ड ट्रेडिंग मैं सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा
सराफा व्यापारी आनंद सोनी ने कहाकि पिछले पांच सत्रों में पीले धातु की कीमत में 159.32 अमेरिकी डॉलर या 3.80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 8 दिसंबर को दर्ज किए गए 4,190.74 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस से अधिक है। स्पॉट गोल्ड ट्रेडिंग में सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है क्योंकि फेडरल रिजर्व ने न केवल उच्च मुद्रास्फीति के बीच ब्याज दर में कटौती की है, बल्कि ट्रेजरी बिल खरीदकर सिस्टम में तरलता भी बढ़ाई है।
फेड रेट कट का सोने-चांदी पर सीधा असर
अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने बुधवार देर रात अपनी ब्याज दरों में 0.25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर दी। यह लगातार तीसरी रेट कट है. रेट कट के बाद अमेरिका की मुख्य ब्याज दर अब 3.50त्न से 3.75त्न के दायरे में आ गई है, जो 2022 के बाद का सबसे निचला स्तर है.कम ब्याज दरों से सोने और चांदी जैसे सेफ इन्वेस्टमेंट में तेजी देखने को मिलती है, क्योंकि इन एसेट्स पर कोई ब्याज नहीं मिलता और ऐसे माहौल में इनकी ओर निवेशकों का भरोसा बढ़ता है।

Related Articles