सैफ अली से मांगे जाएंगे 15 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी के दस्तावेज

  • सात सदस्यीय कमेटी का किया गया गठन

शत्रु संपत्ति की परिभाषा से मांगी जानकारी जानने कस्टोडियन विभाग
शत्रु संपत्ति की सात सदस्यीय जांच कमेटी की बैठक का आयोजन
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम

भोपाल के तत्कालीन नवाब हमीदुल्ला खान की निजी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद जारी है। जिसके तहत वर्तमान में पुरानी इमारतों सहित जमीनें मिलाकर करीब 15 हजार करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को शत्रु संपत्ति माना जा रहा है। जिसको लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अपर कलेक्टर अंकुर मेश्राम के साथ एसडीएम की एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जिसको लेकर समिति की बैठक रखी गई, जिसमें नवाब से जुड़ी निजी प्रॉपर्टी को लेकर प्रॉपर्टी के केयर टेकर से इन प्रॉपर्टियों के दस्तावेज मांगने की बात रखी गई। बैठक में बताया गया कि शत्रु संपत्ति कार्यालय से इसकी परिभाषा को लेकर जानकारी मांगी जाए, जिससे तय किया जा सके कि शत्रु संपत्ति क्या मानी जाए। दरअसल नवाब की बड़ी बेटी आबिदा सुल्तान के पाकिस्तान जाने के बाद नवाब की निजी संपत्ति को शत्रु संपत्ति के दायरे में माना जा रहा है। जबकि आबिदा के पाक जाने से उनकी छोटी बेटी साजिदा सुल्तान को उत्तराधिकारी घोषित किया गया था। बैठक में कहा गया कि शहर और उसके आसपास भोपाल के तत्कालीन नवाब की प्रॉपर्टी के दस्तावेज देखने के लिए उनकी जांच की जाएगी। जिसके आधार पर ही तय किया जाएगा कि यह शत्रु संपत्ति है अथवा नहीं। वर्तमान में ज्यादातर प्रॉपर्टी पर दिवंगत नवाब की बेटी के पोते फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और उनके परिवार का कब्जा है।
आबिदा सुल्तान का लिंक तलाश करेगी समिति
भोपाल के तत्कालीन नवाब को अपनी बड़ी बेटी आबिदा सुल्तान को उत्तराधिकारी बनाया जाना था। उनके पाकिस्तान चले जाने के बाद नवाब की जिसको लेकर कोर्ट में भी केस चल रहा है। निजी संपत्ति को शत्रु संपत्ति माना जा रहा है। हालांकि नवाब परिवार के लोगों का कहना है कि नवाब ने दूसरी बेटी साजिदा सुल्तान को नवाब घोषित किया था। उनकी शादी पटौदी रियासत में हुई थी।

Related Articles