उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

शुभकामना

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वल्लभ भवन में सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक, जनसंपर्क एवं मीडिया सलाहकार ताहिर अली को उनके 73वें जन्मदिवस पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ताहिर अली के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles