दतिया उपचुनाव: सरगर्मी तेज.. खंडेलवाल-मिश्रा ने की चर्चा

दतिया/बिच्छू डॉट कॉम
दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा के खिलाफ दायर अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद अगली तारीख 15 अप्रैल तय की गई है। न्यायाधीश डॉ. स्वर्ण कांता शर्मा ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश दिया। गौरतलब है कि बैंक फ्रॉड मामले में राजेंद्र भारती को 2 अप्रैल को दिल्ली की एमपी/एमएलए कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई थी। सजा के बाद उनकी विधायकी समाप्त हो गई, जिससे दतिया विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। सुनवाई टलने के साथ ही मध्य प्रदेश की राजनीति, खासकर भोपाल में, सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पहुंचकर उनसे करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की। इस मुलाकात को दतिया उपचुनाव की रणनीति से जोडक़र देखा जा रहा है। दतिया विधानसभा सीट लंबे समय से डॉ. मिश्रा का मजबूत गढ़ रही है, जहां से वे तीन बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि पिछले चुनाव में उन्हें कांग्रेस के राजेंद्र भारती से हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles