- सीएम डॉ. यादव ने एमपी में निवेश करने के लिए निवेशकों को किया आमंत्रित

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी बनकर उभरा है। मप्र में निवेश हर मायने में फायदे का सौदा है। देश के दिल से जुडि़ए, विकास और अवसरों के केंद्र से जुडि़ए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मध्य में स्थित होने से मप्र व्यापार, उद्योग-धंधों की स्थापना और उत्पादों के निर्यात के लिए एक रणनीतिक केंद्र बनता जा रहा है। प्राकृतिक संसाधन, उद्योग अनुकूल नीतियां, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर शासन प्रशासन ये सभी कारक निवेशकों के लिए एक आदर्श वातावरण तैयार करते हैं।
मुख्यमंत्री ने मप्र को अनंत संभावनाओं का अनुपम केंद्र बताते हुए कहा कि वीरों की धरती राजस्थान के सभी निवेशकों का हीरों की धरती मप्र में स्वागत है, अभिनंदन है। मुख्यमंत्री गुरुवार को राजस्थान की वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन एमपी में स्थानीय निवेशकों, बिजनेस लीडर्स, उद्योगपतियों एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने भीलवाड़ा आगमन पर मुख्यमंत्री को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, अंगवस्त्रम एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मेवाड़ के निवेशकों को अपना उद्योग व्यवसाय शुरू करने के लिए मप्र आने का आमंत्रण भी दिया।
बड़े निवेश प्रस्तावों पर देंगे बड़ी रियायतें
मुख्यमंत्री ने कहा, मैने राज्य के उद्योग विभाग की कमान स्वयं ले ली है, जिससे प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ाने में कोई कठिनाई न आए और सभी मुद्दे सरलता के साथ समय रहते हल हो जाएं। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने औद्योगिक नीतियों को सरल बनाया है। इससे मन में निवेश और उद्योगों की स्थापना में तेजी आई है। राज्य सरकार निवेशकों को विशेष प्रोत्साहन भी प्रदान कर रही है। हमारी सरकार बड़े निवेश विभित्र प्रस्तावों पर रिवायतें भी दे रही है। हम छोटे-बड़े सभी निवेशकों को अपनी नीतियों से लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मप्र में टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं है। टेक्सटाइल क्षेत्र में देश के सबसे पहले और सबसे बड़े पीएम मित्र पार्क का भूमि-पूजन भी मा में हो चुका है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मिलकर हमारी सरकार इस क्षेत्र में और भी आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
मप्र और राजस्थान का भाई जैसा रिश्ता रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से मप्र और राजस्थान का सहोदर जैसा रिश्ता रहा है। दोनों राज्यों में सदैव व्यापार की अनुकूलता रही है। पदम विभूषण से राजस्थान के सम्मानित स्व, घनश्याम दास बिड़ला ने उज्जैन जिले के नागदा में ग्रेसिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना की थी। राजस्थान के मारवाड़ और मेवाड़ के कारोबारियों में व्यापार-व्यवसाय की कुशलता अद्भुत है। मप्र सरकार उद्योग प्रोत्साहन के लिए संकल्पित है। हमारे उद्योगपति जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराते है। बदलते दौर में राज्यों के परस्पर संबंध सौहार्दपूर्ण हुए हैं। हम सभी उद्योग-व्यापार के विकास और विस्तार के लिए अनुकूल वातावरण मिला है। उन्होंने कहा कि सदियों से हमारी साझा संस्कृति, व्यापार-व्यवसाय और साझा भविष्य का एक अटूट रिश्ता रहा है। हमारा आपसी सवाद नई संभावनाओं के विकास विस्तार और देश की औद्योगिक क्षमता को नई दिशा देने का एक साझा मंच है। भीलवाड़ा की समृद्ध वस्त्र विरासत से जुडक़र मप्र भी अनेक संभावनाओं को तलाश कर बढ़ते हुए राजस्थान के साथ अपनी दीर्घकालिक भागीदारी करना चाहता है। हम सब मिलकर अपनी वणिक युक्ति, बुद्धि और क्षमता से इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिखेंगे।
