भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। एक तरफ प्रदेश सरकार अगले साल प्रदेश को टीवी मुक्त घोषित करने की कवायद में जुटी हुई तो वहीं स्वास्थ्य विभाग का अमला इस मामले में लापरवाह साबित हो रहा है। खासतौर पर बड़े शहरों में इस मामले में लापरवाही की जा रही है। शायद यही वजह है कि अन्य वर्गों को टीका लगाने में छिंदवाड़ा पहले नंबर पर आया है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, शुगर के मरीज व ध्रूमपान करने वाले लोगों को बीसीजी का टीका लगाने में छिंदवाड़ा पहले स्थान पर बना हुआ है। इस मामले में छोटे शहरों वाले जिलों में शामिल पन्ना दूसरे नबंर पर, तीसरे पर मुरैना, चौथे पर सतना और पांचवे नंबर पर ग्वालियर है। इसी तरह से सर्वाधिक मरीजों की तलाश करने के मामले में भी ग्वालियर जिला पहले स्थान पर बना हुआ है। इस जिले में अब तक 3 हजार 632 मरीजों की तलाश की जा चुकी है। दरअसल, टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) को हराने के लिए प्रदेश के 26 जिलों में चल रहे वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान में टीबी मरीज और उनके संपर्क में आने वालों को टीका लगाए जा रहे हैं। ग्वालियर ऐसा जिला बना हुआ है, जिसने इस मामले में अन्य श्रेणियों में भी पहले पांच स्थानों में जगह पाई है। ग्वालियर जिले में अब तक 42 हजार लोगों को टीका लगाया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक के छह श्रेणी के 9 लाख 20 हजार व्यक्तियों को भी यह टीका लगाया जना है।
तीन वर्ष रखी जाएगी नजर
टीका दिए जाने वाले लोगों का तीन वर्ष तक फालोअप किया जाएगा। इस दौरान नियमित अंतराल पर उनकी जांच की जाएगी और यह परखा जाएगा कि टीबी की रोकथाम में बीसीजी का टीका कितना कारगर साबित हो रहा है। परिणाम उम्मीद के मुताबिक रहा तो सभी वयस्कों को बीसीजी का टीका लग सकता है।
टीकाकरण का अभियान
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) व केंद्रीय टीबी डिविजन ने टीबी की बीमारी को खत्म करने के लिए वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान एक ट्रायल के रूप में शुरू किया है। इसके तहत प्रदेश के 26 जिलों 18 से अधिक उम्र के छह वर्गों के लोगों को बीसीजी के टीके का एक डोज दिया जा रहा है। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 18 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोग जिन्हें पांच वर्ष पहले टीबी की बीमारी हुई हो, टीबी के मरीज के संपर्क में रहे लोग, शुगर के मरीज व धूमपान करने वाले लोगों को यह टीका दिया जा रहा। टीका लेने के लिए लोगों को सहमति ली जा रही है।
04/06/2024
0
318
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
गांवों के साथ शहरों पर कटौती का खतरा
- 16/10/2026
नकलची और पेपर लीक कराने वालों की खैर…
- 16/10/2026
10 करोड़ के निवेश पर उसी दिन एलओआई
- 16/10/2026
32 हजार शिक्षकों का इंतजार बढ़ा
- 16/10/2026
