विवाद के बाद सचिन बब्बा समेत 5 पार्षद बाहर

  • भाजपा ने भोपाल नगर जिला संगठन के पदाधिकारियों की नई टीम घोषित की…

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
भाजपा ने भोपाल नगर जिला संगठन के पदाधिकारियों की नई टीम घोषित कर दी है। इसमें से उन सभी विवादित नामों को हटा दिया गया है, जो 10 फरवरी को जारी हुई सूची में शामिल थे। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष रविंद्र यती ने रविवार देर रात 25 पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें 8 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 7 जिला मंत्री बनाए गए हैं। नई टीम को संतुलित रखते हुए पदाधिकारियों की संख्या पिछली बार से 11 कम कर दी गई है। गौरतलब है कि 10 फरवरी को 36 सदस्यीय सूची जारी की गई थी, लेकिन विवाद के चलते कुछ देर बाद ही यह सूची सोशल मीडिया समेत सभी प्लेटफॉर्म से हटा दी गई थी। नई टीम में विभा गरुड को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम में मीडिया प्रभारी के नाम की घोषणा नहीं की गई है।
सचिन बब्बा समेत 25 को दिखाया बाहर का रास्ता
योगेश/परमार, सचिन दास बब्बा, अश्विनी राय, शिखा गोहिल, अशोक वाणी, राजू अनेजा, राजेश खटीक, योगेश परमार, संतोष जाट, पार्षद मनीज राठौर / सुषमा बाबीसा, लक्ष्मी ठाकुर, पार्थ पाटीदार, प्रतीक्षा ब्रह्मभट्ट, अमित सिंह, रवि यादव, शरद पंडित, शेखर श्रीवास्तव/हेतराम, चंद्रभान यादव, आरती बोग्रना, शैलेंद्र निगम, सुनील बघेल, चंद्रशेखर तिवारी, राजेश खटीक, अनुपम जैन।
किसान मोर्चा की टीम घोषित: इधर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री और कोषाध्यक्ष, प्रशिक्षण प्रभारी, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, शोध एवं नीति प्रभारी, आईटी प्रभारी और आईटी के सह प्रभारी घोषित किए हैं। टीम में मंत्री प्रहलाद पटेल के करीबी कप्तान सिंह यादव प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं।
भाजपा जिला पदाधिकारी
पद नाम
उपाध्यक्ष राम बंसल
उपाध्यक्ष भाषित दीक्षित
उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा
उपाध्यक्ष भीकम सिंह बघेल
उपाध्यक्ष अमन यादव
उपाध्यक्ष अभय पंडित
उपाध्यक्ष विनय ददनानी
उपाध्यक्ष गुंजन चौकसे
महामंत्री प्रदीप शेखावत
महामंत्री मुकेश राय
मंत्री राकेश कुकरेजा
मंत्री जितेंद्र अहिरवार
मंत्री सरिता पिपलोदे
मंत्री उत्कर्ष नायक
मंत्री योगेश वासवानी
मंत्री धर्मेंद्र परिहार
मंत्री संतोष हिरवे
कोषाध्यक्ष रायचंद्र द्विवेदी
सह कोषाध्यक्ष आशा परोचे
कार्यालय मंत्री डॉ. योगेंद्र मुखरैया
सहकार्यालय मंत्री भूपेंद्र माली
कार्यालय प्रभारी मुकुल लोखंडे
मन की बात प्रभारी सुमित पांडे
आई.टी. प्रभारी विश्व विजय सिंह
सोशल मीडिया विभा गरुड

Related Articles