
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में निजी क्षेत्र द्वारा निवेश के नवाचार पर अमल शुरू हो गया है। प्रदेश में दो कंपनियां 1100 करोड़ का निवेश कर रही हैं। काम अब धरातल पर पहुंच गया है। मैजेस्टिक बासमती राइस प्रालि कंपनी 1000 करोड़ और मशरूम वल्र्ड द्वारा 100 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। यह कंपनियां प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के साथ मिलकर काम करेंगी। आयुक्त सहकारिता मनोज पुष्प ने बताया कि मशरूम वल्र्ड ने रायसेन और भोपाल जिलों में सेटअप जमाना शुरू कर दिया है। कंपनी पराली, नरवाई और अन्य कचरे को एकत्रित कर उपयोगी सामग्री बनाएगी। काम पैक्स के जरिए होगा। रेट तय करने पर काम जारी है। मैजेस्टिक कंपनी बासमती चावल की प्रोसेसिंग करेगी। समितियों से कॉन्ट्रेक्ट किए जाएंगे। किसानों को अच्छी गुणवत्ता का राइस उगाने प्रेरित करेगी। खरीदी गारंटी देगी।
प्रस्ताव उतारने बनाया सीपीपीपी विंग: विभाग ने विंध्याचल भवन स्थित सहकारिता आयुक्त कार्यालय में सीपीपीपी निवेश प्रोत्साहन विंग का शुभारंभ किया था। इसमें निवेशकों के लिए संपर्क, स्वागत कक्ष सहित संवाद एवं विमर्श का स्थान भी बनाया गया है।
