केंद्र सरकार की दो टूक: भारत में नहीं महंगा होगा पेट्रोल-डीजल

कच्चे तेल के दाम में तेजी के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि, इस बीच सरकार ने इन चर्चाओं पर ब्रेक लगा दी है और कहा है कि अभी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का कोई भी प्रस्ताव नहीं है। कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद, सरकार के पास पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने का कोई प्रस्ताव नहीं है, क्योंकि अधिकारी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थिर ईंधन आपूर्ति बनाए रखने पर फोकस कर रहे हैं। भारतीय कच्चे तेल की कीमत बढक़र 115.27 डॉलर प्रति बैरल हो गई है, जबकि सितंबर के लिए अब तक का एवरेज करीब 114.83 डॉलर प्रति बैरल है।

Related Articles