
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इसी बीच, घरेलू शेयर बाजार ने आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 165.68 अंकों (0.21 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 77,103.72 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 66.70 अंक (0.28 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 24,052.60 अंकों पर कारोबार शुरू किया। बताते चलें कि सोमवार को बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया था और एक समय अच्छी-खासी बढ़त लेकर कारोबार क रहा था। हालांकि, अंत में घरेलू शेयर बाजार ने साधारण बढ़त लेकर ही ट्रेड बंद किया था। मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले और बाकी की सभी 45 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।
