
स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के अपमान के आरोप ने सियासत में गर्माहट तेज कर दी है। ऐसे में अब इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत कर्नाटक के उर्वा पुलिस स्टेशन दर्ज कराई है। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें राष्ट्रगान वंदे मातरम् बजने के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता आपस में बातचीत करते हुए नजर आए। इसी वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने इसे राष्ट्रगान और वंदे मातरम का अपमान बताया है। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि राष्ट्रगान या वंदे मातरम को रोकने का कोई भी प्रयास नहीं किया गया था और भाजपा इस मामले में बेवजह राजनीति कर रही है। कांग्रेस के मुख्यालय में वंदे मातरम गाया जा रहा था, तभी सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गीत रोकने के लिए कहा।
