पुलिस का एक्शन: केंद्रीय मंत्री के बेटे पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

पोक्सो एक्ट

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे के खिलाफ एक नाबालिग लडक़ी के उत्पीडऩ के आरोपों के बाद पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है।  हालांकि आरोपी ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि किशोरी और उसके माता-पिता ने उससे जबरन वसूली की और आपराधिक धमकी दी। पीडि़ता की मां के अनुसार, संजय कुमार के बेटे भागीरथ, जिसका उनकी बेटी के साथ संबंध था, उसने उनकी बेटी का उत्पीडऩ किया। पुलिस ने बताया कि संबंध सात-आठ महीने पहले शुरू हुआ था। उन्होंने अभी तक छात्रा की जांच नहीं की है। इसी बीच, भागीरथ ने करीमनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जिस लडक़ी से उसकी जान-पहचान हुई थी। वह उसे अपने पारिवारिक समारोहों और सामूहिक सभाओं में आमंत्रित करती थी। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।  

Related Articles