174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट की प्रधानमंत्री मोदी ने की तारीफ

कैप्टन स्मित मच्छार सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी की गई। फिलहाल उनकी हालत में सुधार की जानकारी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैंकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की है। पीएम मोदी ने पायलट स्मित मच्छार को हीरो बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा, स्मित मच्छार एक हीरो हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बहुत ही खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भी उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए बहुत ही हिम्मत दिखाई। उनकी बहादुरी की वजह से ही सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है। हम उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। भारत सरकार कैप्टन स्मित मच्छार के मामले को लेकर सऊदी अरब की सरकारों के संपर्क में है। वहीं, कैप्टन स्मित का परिवार कल रात मुंबई से सऊदी अरब के लिए रवाना हो गया है। परिवार उनके साथ रहने और इलाज के दौरान उनका सहयोग करने के लिए सऊदी पहुंच रहा है।

Related Articles