
बिच्छू डॉट कॉम। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में दूसरे चरण के पद्म पुरस्कार से देश की 65 हस्तियां सम्मानित किया। जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री शामिल हैं। झामुमो संरक्षक और आदिवासी नेता शिबू सोरेन को मुर्मू ने सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया। वहीं मध्य प्रदेश के मोहन नागर को समाज सेवा में पद्मश्री दिया गया। समारोह के दौरान उन्होंने पीएम मोदी के पैर छुए। समारोह में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस और मलयालम पत्रकार पी नारायणन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। जाने-माने एक्टर, फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर माधवन रंगनाथन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। वहीं अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड उनके भाई अरविंद ने लिया। इंडोलॉजी की मशहूर प्रोफेसर और भाषाविद् डॉ. ल्यूडमिला खोखलोवा को पद्मश्री से सम्मानित किया। क्रिकेट में विशेष योगदान के लिए रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वहीं सीमांचल पात्रा को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानि किया गया।
