नई दिल्ली। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमारी संप्रभु मॉडल रणनीति नतीजे दे रही है। सबसे अधिक आलोचना करने वाले समीक्षक भी सर्वम की ओर से हमारे एआई मिशन के हिस्से के तौर पर जारी किए गए प्रौद्योगिकी से एडवांस मॉडल की तारीफ कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने यह टिप्पणी मेंलोवेंचर्स के साझेदार और ग्लीन व गूगल सर्च के संस्थापक टीम के सदस्य रहे डीडी के ट्वीट के जवाब की। मंत्री ने कहा कि हमारे स्मार्ट युवा इंजीनियर मटेरियल साइंस, हेल्थकेयर और साइबर सुरक्षा में ऐसे इनोवेशन पर काम कर रहे हैं, जिन्हें दुनिया अग्रणी मॉडल के तौर पर पहचानेगी।
उन्होंने आगे कहा, दरअसल, डीडी ने एक्स पर एक ट्वीट में कहा कि मैं सर्वम के बारे में गलत था। जब मैंने एक साल पहले इसके बारे में लिखा था, तो मुझे लगा था कि छोटी इंडिक भाषा के मॉडल को प्रशिक्षित करने की दिशा गलत है लेकिन दोस्तों, उन्होंने तो कमाल कर दिया। उनके पास भारतीय भाषाओं के लिए सबसे अच्छे टेक्स्ट-टू-स्पीच, स्पीच-टू-टेक्स्ट और ओसीआर मॉडल हैं तथा यह सच में बहुत बहुमूल्य है।
‘इतना ही नहीं, कीमत भी बहुत वाजिब हैं। वेबसाइट न सिर्फ खूबसूरती से डिजाइन की गई है, बल्कि इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है। वे पारिस्थितिकीतंत्र में एक बहुत जरूरी कमी को पूरा कर रहे हैं और ऐसे काम कर रहे हैं जिन पर बड़े लैब शायद कभी पूरी तरह से फोकस नहीं करेंगे (कम से कम शॉर्ट टर्म में)। डीडी ने कहा कि मुझे उनके बिजनेस के बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन उन्होंने प्रौद्योगिकी के मामले में जो बनाया है, उसकी तारीफ करनी होगी और मुझे याद नहीं कि आखिरी बार मुझे भारत से आने वाले सॉफ्टवेयर उत्पाद के बारे में ऐसा कब लगा था। बहुत बढ़िया।’
