
केरलम सरकार ने एआई फॉर गवर्नेंस के लिए एआई पोर्टफोलियो बनाने की घोषणा की है। ये भारत का पहला एआई गवर्नेंस इनिशिएटिव होगा। सरकार ने इंडिया एआई मिशन और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत राज्य में दो एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की। राज्य के उद्योग मंत्री पीके कुन्हालीकुट्टी को भारत के पहले एआई इनिशिएटिव का कार्यभार सौंपा गया है। पहला एआई सेंटर बायो-एआई पर फोकस करेगा। केरल स्टार्टअप मिशन इसे कोच्चि के डिजिटल हब में स्थापित करेगा। दूसरा एआई सेंटर जनरल-पर्पज एआई सेंटर डिजिटल यूनिवर्सिटी तिरुवनंतपुरम में काम करेगा। दोनों प्रोजेक्ट्स को इंडिया एआई मिशन के ‘स्टार्टअप फाइनेंसिंग पिलर’ के तहत मंजूरी मिली है। हर सेंटर के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है।
