झारखंड बनेगा देश का नया मेडिकल टूरिज्म हब

झारखंड जल्द ही देश का नया मेडिकल टूरिज्म हब बनने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने के लिए राजधानी रांची में एक भव्य झारखंड मेडिको सिटी की स्थापना की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए 284 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव कैबिनेट को भेज दिया गया है। कैबिनेट की मुहर लगते ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की इस पहल को राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। सरकार स्पष्ट लक्ष्य है कि झारखंड का कोई भी मरीज बेहतर इलाज के अभाव में या मजबूर होकर दूसरे राज्यों में जाने को विवश न हो। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने और राज्य में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देश के कई प्रतिष्ठित अस्पताल समूहों के साथ सकारात्मक बातचीत चल रही है।  

Related Articles