जयपुर में पति ने पत्नी और तीन बेटियों को उतारा मौत के घाट

बिच्छू डॉट कॉम। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से हडक़ंप मच गया। आरोपी पति ने अपनी ही पत्नी और तीन बेटियों की सिर पर पत्थर से वार कर वारदात को अंजाम दिया। चारों के शव एक ही जगह से बरामद हुए हैं।  तीनों बेटियों की उम्र 17 से 24 साल के बीच थी। पत्नी का शव भी बेटियों के शवों के पास ही मिला। घटना के बाद से आरोपी पति आरोपी राहुल झा मौके से फरार हो गया। हत्या की भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।  करधनी थाना क्षेत्र में एक मकान में तीन बच्चियों और उनकी मां की सोते हुए सर पर वार कर हत्या कर दी गई। मौके पर बच्चियों के दादा ने बताया कि बच्चियों का पिता सुबह से ही फरार है। प्रथम दृष्टया शक उन्हीं पर जाता है। मौके पर खून से सने कपड़े मिले हैं।

Related Articles