सीएम योगी बोले- जाति, धर्म-भाषा के नाम पर बांटने वाले किसी के हितैषी नहीं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- सरकार के पास जमीन होगी तो उसका इस्तेमाल लोक कल्याण में होगा। यदि इस पर कोई कब्जा करेगा तो वह अपने लिए इस्तेमाल करेगा। सरकारी भूमि का इस्तेमाल लोक कल्याण के लिए होना चाहिए। प्रदेश को गुंडा मुक्त और माफिया मुक्त किया तो तेजी से विकास होने लगा। जो लोग जाति धर्म और भाषा के नाम पर बांटते हैं वो किसी के हितैषी नहीं हो सकते। इनके पास जब भी सत्ता आई तब इन्होंने उसका इस्तेमाल अपने परिवार, अराजकता और गुंडागर्दी के लिए किया।  दरअसल, सीएम शनिवार को ताल नदोर में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के भूमिपूजन और शिलान्यास के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश और दुनिया पश्चिम एशिया संकट से जूझ रहा है। पूरी दुनिया में उथल पुथल है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। इस परिस्थिति में भी केंद्रीय मंत्री ने बेहतरीन काम किया है। तेल कंपनियों पर भले बोझ आ जाए लेकिन जनता को राहत मिलनी चाहिए। सीएम ने कहा-2014 के बाद पीएम मोदी ने खेलों को आगे बढ़ाया। इसी की देन है कि आज खिलाड़ी मेडल लेकर आ रहे हैं। उनके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर देना हमारी जिम्मेदारी है।

Related Articles