सीएम योगी बोले- अस्पताल, बिजली-पानी में बिल्कुल लापरवाही न हो

उत्तर प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। कई जिलों में तापमान लगातार ऊपर जा रहा है, दोपहर में सडक़ें खाली दिख रही हैं और लोग लू से बचने के तरीके खोज रहे हैं। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को साफ और सख्त संदेश दिया है- हीटवेव को हल्के में मत लीजिए। योगी ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अस्पतालों से लेकर पानी और बिजली तक, हर व्यवस्था पर खास नजर रखी जाए, ताकि गर्मी के कारण लोगों को परेशानी न हो। सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज की पूरी तैयारी रहनी चाहिए। सीएम ने सीनियर अफसरों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में बेड, दवाइयां और जरूरी सुविधाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। सीएम ने कहा- पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाए। कहीं भी लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Related Articles