दिल्ली में पाक दूतावास पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को ढहाया

भारत ने पाकिस्तान से जुड़े एक केंद्र पर सख्त कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अधिकारियों ने दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा हटाने का फैसला लिया है। हाई कमीशन के बाहर से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उच्चायोग के बाहर बाड़े की तरह लगाया गया बाहरी सुरक्षा घेरा हटा दिया गया है। अधिकारियों ने ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स भी हटा दिए हैं। पहले इस डिप्लोमैटिक परिसर की सुरक्षा के कारण यहां घेरा बनाकर रखा गया था। पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा हटाने की कार्रवाई क्यों की गई है, इस संबंध में भारत सरकार, दिल्ली पुलिस या किसी अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, ये बात जगजाहिर है कि भारत और पाकिस्तान के संबंध में तनाव लंबे समय से बरकरार है। पड़ोसी मुल्क के नेता और सैन्य अफसर अक्सर अपने बड़बोलेपन से रिश्तों की दरारों को और चौड़ा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखते।

Related Articles