महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा ने कसी कमर

संसद का बजट सत्र 2 अप्रैल तक चलना था। कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होनी थी। ऐसा हुआ नहीं। अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय कार्य मंत्री की ओर से मिले अनुरोध का उल्लेख करते हुए कहा कि हम फिर से बैठेंगे। उन्हों कार्यवाही 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी थी। अब 16 अप्रैल की तारीख करीब आ गई है। सत्ताधारी एनडीए की अगुवाई कर रही भाजपा सक्रिय हो गई है। पार्टी ने संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा के अपने सदस्यों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर 16, 17 और 18 अप्रैल को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। सांसदों को इस व्हिप का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है। पार्टी की ओर से जारी व्हिप के मुताबिक सभी सांसदों को सदन में मौजूदगी सुनिश्चित करनी होगी। भाजपा की ओर से यह भी स्पष्ट कहा गया है कि इन तीनों की अवधि में किसी भी सांसद को किसी भी तरह की छुट्टी नहीं दी जाएगी। भाजपा ने अपने सभी सदस्यों से व्हिप का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि लोकसभा और राज्यों की विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने को केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल में संशोधन का प्रस्ताव लाएगी।

Related Articles