
यूपी में चुनाव आयोग ने एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची शुक्रवार को जारी कर दी। यूपी में वोटर की संख्या 13 फीसदी घटकर 13.39 करोड़ हो गई है। फाइनल लिस्ट से 2.04 करोड़ फर्जी नाम कट गए हैं। एसआईआर से पहले अक्टूबर 2025 में यूपी में कुल 15.44 करोड़ वोटर थे। पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद यह आंकड़ा 12.55 करोड़ हो गया था। इसमें 2.89 करोड़ लोगों के नाम कटे थे। पहले ड्राफ्ट लिस्ट से जो नाम कटे थे, उसमें 84 लाख नामों को लिस्ट में जोड़ा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लखनऊ में सबसे ज्यादा 9.14 लाख मतदाता कम हुए हैं। प्रयागराज में 8.26 लाख, कानपुर नगर में 6.87 लाख, आगरा में 6.37 लाख और गाजियाबाद में 5.74 लाख मतदाता कम हुए हैं। प्रतिशत के लिहाज से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की कैंट विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 34.18 फीसदी वोटर कम हुए हैं। संख्या के हिसाब से देखें तो आईटी मंत्री सुनील शर्मा की साहिबाबाद विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 316484 मतदाता कम हुए हैं।
