
राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना इलाके में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां एक चलती हुई स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में स्थानीय कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच भी शामिल हैं। यह हादसा अजमेर शहर से 60 किमी दूर काशीर और बोराडा गांवों के बीच सुबह 5.30 बजे हुआ।
