अब लोग मुझे राजा कहते हैं: ट्रंप

ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज में देश को संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। ट्रंप ने कहा, आज रात मैं एक छोटा भाषण देने जा रहा हूं। इसमें मैं सबको यह बताऊंगा कि मैं कितना महान हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कामों की तारीफ की और कहा कि उन्होंने बहुत शानदार काम किया है। अपने विरोधियों और समर्थकों के बीच खुद को किंग (राजा) वाली उपाधि पर बात की, और प्रशासनिक रुकावटों को लेकर हल्के-फुल्के व्यंग्य भरे अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने प्रशासनिक अड़चनों की ओर इशारा करते हुए मजाक में कहा, ‘अब वे मुझे किंग बुलाते हैं, क्या आप इस पर यकीन कर सकते हैं? मैं ऐसा राजा हूं जो एक बैंक्वेट हॉल तक मंजूर नहीं करवा पा रहा।’ उन्होंने आगे कहा कि अगर वह सच में राजा होते, तो और भी बहुत कुछ कर सकते थे।

सैन्य चर्चा के अलावा ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। ट्रंप की बातें सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। ट्रंप ने मैक्रों के निजी जीवन पर टिप्पणी करते हुए कहा, मैक्रों की पत्नी उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करती हैं। उन्होंने आगे मजाक में कहा कि मैक्रों अभी तक अपने जबड़े पर पड़े मुक्के के असर से उबर रहे हैं। ट्रंप ने खाड़ी देशों में सैन्य मदद को लेकर मैक्रों के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने मैक्रों से तुरंत जहाज भेजने को कहा था ताकि दुश्मनों और मिसाइलों को खत्म किया जा सके। ट्रंप के अनुसार, मैक्रों ने मदद से इनकार करते हुए कहा, नहीं, नहीं… हम युद्ध जीतने के बाद मदद कर सकते हैं। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि कई अन्य देशों के नेताओं ने भी यही कहा कि वे युद्ध खत्म होने के बाद साथ देंगे।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे पहले नासा और आर्टेमिस-2 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों को बधाई दी। इसके तुरंत बाद उन्होंने ईरान के साथ चल रहे युद्ध पर बड़ी जानकारी दी। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना अब पूरी तरह खत्म हो गई है। उन्होंने फिर से दोहराया कि वह ईरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। ट्रंप ने अमेरिकी सेना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले चार हफ्तों में उनकी सेना ने युद्ध के मैदान में ऐसी जीत हासिल की है, जो पहले कभी नहीं देखी गई। ट्रंप के अनुसार, ईरान की मिसाइल और ड्रोन दागने की क्षमता अब बहुत कम हो गई है। उनके हथियारों के कारखाने और रॉकेट लॉन्चर टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए हैं। ट्रंप ने कहा कि इतिहास में किसी दुश्मन को इतने कम समय में इतना बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

Related Articles