
केंद्र सरकार ने शनिवार को 23 लोगों को आतंकी घोषित किया है। इनमें एक आतंकी वो भी है जो अयोध्या में राम मंदिर और नागपुर में संघ कार्यालय की रेकी में शामिल है। आतंकी की पहचान मोहम्मद मुसादिक के रूप में हुई है। यह हाफिज सईद का रिश्तेदार है। सरकार का कहना है कि सूची में शामिल सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, द रेजिस्टेंस फ्रंट और जमात-उद-दावा जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। ये लोग आतंकियों की भर्ती, भारत में घुसपैठ, आतंकी हमलों की साजिश, आतंक के लिए पैसे जुटाने, हथियार पहुंचाने और अन्य मदद करने में शामिल रहे हैं। घोषित 23 आतंकियों में छह जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं, जबकि 17 पाकिस्तानी हैं। इनमें 7 पीओके और 10 पाकिस्तान में रह रहे हैं। इन 23 नामों के जुडऩे के बाद सरकार की तरफ से घोषित आतंकियों की संख्या बढक़र 80 हो गई है।
