
दिग्विजय सिंह 26 को करेंगे रामलला के दर्शन
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भले ही अयोध्या में रामलला के दर्शन से दूरी बना रखी हो लेकिन पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 26 मार्च को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। वे पहले प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर में हनुमानजी के दर्शन करेंगे। इसके बाद – वे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीराम के श्रीविग्रह के दर्शन करेंगे। मैं यही नहीं दिग्विजय ने स्पष्ट किया है कि मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने 1,11,111 रुपए दान के रूप में ट्रस्ट को सौंपे थे और पहले ही घोषणा की थी कि जब तक राममंदिर का पूरा निर्माण नहीं होगा वे अधूरे मंदिर के दर्शन को नहीं जाएंगे। निर्माण पूर्ण होने पर अब वे नवरात्रि की अष्टमी-रामनवमी पर रामलला का दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने अभी तक अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन नहीं किए हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा आमंत्रित किए जाने के बावजूद राहुल समारोह में शामिल नहीं हुए थे। रक्षा मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति के सभी सदस्य दौरे के समय जनवरी 2026 में अयोध्या गए थे लेकिन राहुल गांधी नहीं गए थे।
ट्रेन में देश का स्वाद: यात्रियों को इंदौरी
पोहा, राजस्थानी ह्रश्वयाज कचौरी भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को और यादगार बनाने के लिए ट्रेनों में क्षेत्रीय व्यंजनों को शामिल किया है। अब यात्रियों को अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक स्वाद का अनुभव मिल रहा है। इसमें इंदौर का पोहा और राजस्थान की – ह्रश्वयाज कचौरी खास हैं। मेन्यू को अधिक स्थानीय और विविध बनाया गया है। गुजरात का थेपला, पश्चिम बंगाल का माछेर झोल, कर्नाटक का मेदु वड़ा, महाराष्ट्र का वड़ा पाव जैसे लोकप्रिय व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर अनुभव देना और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करना है। यह बदलाव यात्रियों के फीडबैक के आधार पर किया गया है। बढ़ा है। 2025-26 में फरवरी तक 48.25 करोड़ टिकट ऑनलाइन हुए, जो कुल बुकिंग का करीब 88% से ज्यादा है। वहीं एंटी-बॉट तकनीक ने 64% तक संदिग्ध और दुर्भावनापूर्ण ट्रैफिक को रोकने में सफलता पाई है। संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े 3.04 करोड़ यूजर अकाउंट्स निष्क्रिय किए गए।
भाजपा का गांव-बस्ती चलो अभियान 7 अप्रैल से शुरू
स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसको लेकर 7 से 12 अप्रैल तक भाजपा द्वारा गांव-बस्ती चलो अभियान प्रदेशभर में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत मंत्री, सांसद, विधायक सहित सभी जनिप्रतिनिधियों द्वारा गांवों के दौरे किए जाएंगे। इसके साथ ही पार्टी के स्थापना दिवस के मौके में 5 से 17 अप्रैल को प्रदेश भाजपा मुख्यालय सहित जिलों में भाजपा कार्यालयों में विशेष साज-सज्जा की जाएगी। इसके साथ ही 8-9 अप्रैल को जिलों में सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन होंगे।
एनसीएल के पूर्व अध्यक्ष-सीएमडी की 2.79 करोड़ की संपत्ति कुर्क
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नार्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एनसीएल) के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भोला सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के ईडी द्वारा खिलाफ शिकंजा कसा है। ईडी द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच के बाद उनकी 2.79 करोड़ की चल और अचल संपत्तियों को पीएमएलए एट के तहत कुर्क किया है। सीबीआई द्वारा दर्ज अनुपातहीन संपत्ति रखने के मामले के आधार पर ईडी ने इसकी जांच शुरू की थी। बता दें, आरोपी भोला सिंह सिंगरौली में सीएमडी रह चुके हैं। इस दौरान टेंडर में भी गड़बड़ी की शिकायतें हुई थीं। ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि भोला सिंह के पास 124 प्रतिशत आय से ज्यादा संपत्ति थी। जांच के दौरान 1.74 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति मिली। भोल्य सिंह और उनकी पत्नी द्वारा संयुक्त रूप से बैंक लॉकर खोले गए। जिसमें 1.94 करोड़ की नकदी और आभूषण बरामद किए गए।
