बिच्छू राउंडअप/झारखंड हाईकोर्ट से जमशेदपुर फैमिली कोर्ट का आदेश निरस्त, तलाक की अनुमति

झारखंड हाईकोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट से जमशेदपुर फैमिली कोर्ट का आदेश निरस्त, तलाक की अनुमति  
झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने वैवाहिक विच्छेद के एक केस में सुनवाई करते हुए कहा है कि जहां विश्वास खत्म हो जाए, वहां वैवाहिक संबंध का टिके रहना संभव नहीं होता। अदालत ने जमशेदपुर फैमिली कोर्ट के वर्ष 2024 का आदेश निरस्त करते तलाक की अनुमति प्रदान कर दिया। जमशेदपुर फैमिली कोर्ट ने पत्नी की याचिका खारिज करते हुए तलाक की अनुमति नहीं दी थी। जिस आदेश को पत्नी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि पत्नी को दो बेटियों होने की वजह से मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी गई। पति और सास के व्यवहार से साथ रहना असंभव हो गया था। खंडपीठ ने कहा फैमिली कोर्ट ने साक्ष्य का सही मूल्यांकन नहीं किया। विवाह आपसी विश्वास और सम्मान पर आधारित होता है और जब यह पूरी तरह टूट जाए तो संबंध को जबरन बनाए रखना उचित नहीं है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का दावा: कई कांग्रेसी नेताओं का नक्सलियों से संबंध
देश में नक्सलवाद के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कुछ नेताओं के वामपंथी उग्रवादियों और माओवादियों से संबंध रहे हैं। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी वामपंथी उग्रवादियों को जानते हैं और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने ऐसे समूहों से संपर्क भी बनाए रखा था। उन्होंने यह भी कहा कि यह विडंबना है कि एक तरफ कांग्रेस सार्वजनिक रूप से उग्रवाद के खिलाफ बात करती है, वहीं दूसरी तरफ उसके कुछ नेताओं पर ऐसे आरोप लग रहे हैं। रिजिजू ने कहा-सोनिया गांधी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के समय कुछ लोग वामपंथी उग्रवादी विचारधारा से जुड़े थे। राहुल गांधी इन लोगों को जानते हैं। हालांकि उन्होंने कोई ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन उनके बयान ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपने नेतृत्व से सवाल करना चाहिए। जब कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की नक्सलियों द्वारा हत्या की गई, तब पार्टी नेतृत्व की क्या भूमिका रही। उन्होंने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप भी लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित और स्थिर है।

टोल पर नगद भुगतान बंद, अब फास्टैग या यूपीआई से पेमेंट
एक अप्रैल यानी आज बुधवार से देश के सभी टोल प्लाजा पर नगद भुगतान बंद हो जाएगा। इसके अलावा, देश में टैक्स और बैंकिंग से जुड़े 3 बड़े कामों की डेडलाइन खत्म हो गई है। आज से टैक्स, रेलवे और बाजार से जुड़े 10 नियम भी बदल जाएंगे। दरअसल, जिन लोगों के पास गाड़ी है तो वो अपनी गाड़ी में फास्टैग अकाउंट एक्टिव कर लें। फास्टैग का उपयोग नहीं करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके स्मार्टफोन में यूपीआई पेमेंट की सुविधा चालू हो। आज से बिना डिजिटल पेमेंट के टोल प्लाजा पर पहुंचने पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है या लौटाया जा सकता है। क्योंकि, सभी टोल पर सिर्फ फास्टैग या यूपीआई से ही टैक्स चुका सकेंगे। ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करने पर ही रिफंड मिलेगा। पहले यह समय 4 घंटे था। यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन भी बदल पाएंगे। समय पर टिकिट कैंसिल नहीं कर पाने पर पैसों का नुकसान होगा।  

पीएम मोदी ने कहा- मुश्किल हालात में भी अफवाह फैला रही कांग्रेस
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वाव-थराड में 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास-उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऊर्जा जरूरतों की दिक्कत पूरी दुनिया में बढ़ गई है। ऐसे संकट में भी भारत ने हालात को नियंत्रण में बनाए रखा है। मुश्किल समय में भी कांग्रेस जनता को भडक़ाने और अफवाह फैलाने में लगी है। कांग्रेस सियासी लाभ के लिए हालात बिगाडऩे और पेट्रोल पंपों पर भीड़ जुटाकर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रही है। इससे पहले पीएम ने साणंद में केयन्स सेमीकॉन के आउटसोस्र्ड सेमीकंडक्टर असेंबली टेस्ट का और गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन किया। पीएम ने साणंद में कहा- सुबह डिवाइन वाले कार्यक्रम में था और अब डिजिटल के कार्यक्रम में हूं। हमने कोरोना के समय ही तय कर लिया था कि भारत सेमीकंडक्टर सेक्टर का नया हब बनेगा।पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम में राष्ट्रीय संत पूज्य आचार्य पद्मसागर सूरीश्वरजी का आशीर्वाद भी लिया।

Related Articles