
सीएम दावोस में फॉच्र्यून 500 कंपनी के सीईओ से करेंगे चर्चा
विश्व आर्थिक फोरम की 18 से 23 जनवरी 2026 के बीच स्विट्जरलैंड के दावोस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मप्र में निवेश अवसरों की जानकारी देंगे। विश्व आर्थिक मंच 2026 का विषय ए-स्पिरिट स्पिरिट ऑफ डायलॉग और अनलॉकिंग न्यू सोर्सेस ऑफ ग्रोथ रखा है, जिसके अंतर्गत वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सीएम वहां फॉच्र्यून 500 कंपनियों के सीईओ और वैश्विक उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ निवेश के आशय प्रस्तावों पर चर्चा, वैश्विक नीति निर्माताओं के साथ संस्थागत संबंधों को मजबूत करने तथा राज्य की ब्रांड छवि को फ्यूचर रेडी स्टेट के रूप में सुदृढ़ करने पर विशेष फोकस रहेगा। विश्व मंच में मप्र ऑटोमोटिव एवं न्यू मोबिलिटी, अक्षय ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन, आइटी, ईएसडीएम एवं ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स तथा खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में क्षमता और नीतिगत सहयोग को प्रस्तुत करेगा।
सरसंघचालक मोहन भागवत आज से दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत प्रदेश प्रवास पर आ रहे हैं। शुक्रवार से वे आगामी दो दिनों तक भोपाल में रहकर विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे और संघ से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। प्रवास के दौरान डॉ. भागवत युवाओं, समाज के प्रमुख व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और वर्तमान समय की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है। प्रवास के पहले दिन युवाओं के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से चयनित युवा शामिल होंगे। ये युवा शिक्षा, सेवा, सामाजिक कार्य, उद्योग और नवाचार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। इसके अलावा शाम के समय शहर में एक प्रमुख समारोह भी आयोजित होगा।
एसआईआर: नाम जोडऩे 85,889 व हटाने के 5,894 आवेदन
एसआईआर की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होने के बाद मप्र में अब तक गलत ढंग से जोड़े गए 5,894 नाम काटने के आवेदन मिल चुके हैं। इसके अलावा, छूटे हुए 85,889 नाम जोडऩे के आवेदन चुनाव आयोग के पास आए हैं। 27 अक्टूबर से पहले की स्थिति में चुनाव आयोग को नए नाम जोडऩे के 42,953 आवेदन मिले थे और 24,709 आवेदन नाम काटने के मिले थे। इस लिहाज से मतदाता सूची में कुल 99,370 नाम और बढऩे का अनुमीम है। गौरतलब है कि एसआईआर के ड्राफ्ट रोल प्रकाशन को 10 दिन पूरे हो गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से 22 जनवरी तक आम लोगों और राजनीतिक पार्टियों से दावे आपत्तियां ली जाएंगी। मप्र में 6 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल हैं।
एमपी ई-सेवा पोर्टल एवं मोबाइल एप सेवाएं अब एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध
विभिन्न शासकीय विभागों के माध्यम से संचालित जन सुविधा केंद्रित सेवाएं अब एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। राज्य शासन द्वारा आम जन के लिए सरल, पारदर्शी व त्वरित ऑनलाइन सेवा शुरू की गई है। यह सेवाएँ एमपी ई-सेवा पोर्टल 222.द्गह्यद्ग1ड्ड. द्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ एवं मोबाइल ऐप से प्राप्त की जा सकती हैं। इसमें मिलने वाली प्रमुख सेवाओं में लायसेंस व कर, राजस्व कृषि एवं ग्रामीण विकास सेवाएं, पेंशन, सामाजिक कल्याण, शिक्षा, शहरी आवास और पर्यावरण, ऊर्जा परिवहन, अधोसंरचना जैसी कई सेवाएं पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम लिमिटेड द्वारा इस प्लेफार्म को इस प्रकार तैयार किया गया है कि हर नागरिक चाहे वह ग्रामीण हो या शहरी हो अब आसानी से शासन से डिजिटल रूप से जुड़ सकेगा।
