प्रदेश में मतदान केंद्रों का आज होगा युक्तिकरण

मप्र में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय-सारणी के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 2 नवंबर तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इस सूची में नाम जोडऩे, हटाने और संशोधन के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।

Related Articles