
बिच्छू डॉट कॉम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन में बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम के 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि बैतूल जिले के समग्र विकास को और गति देने के लिए 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैतूल के कुकरू खामला का सौंदर्य दर्शनीय है। यहां 15 करोड़ रुपए की लागत से पर्यटन सुविधाओं को विस्तार दिया जा रहा है। यहां कॉफी के बागान लगाए जाएंगे। बैतूल-मुलताई में 24 करोड़ के नए कारखाने लगाए जाएंगे। भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर प्रदेशभर में 15 नवंबर से 17 नवंबर तक तीन दिन उत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बैतूल में जनजातीय संग्रहालय, फुटबॉल टर्फ, इनडोर और आउटडोर स्टेडियम बनेगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए। नल जल योजना के कार्यों के लिए 50 करोड़ की राशि दी जाएगी। 15 करोड़ से गीता भवन और हाट बाजार बनेगा। सडक़ चौड़ीकरण के लिए 47 करोड़ दिए जाएंगे। 70 करोड़ से चार जलाशयों का निर्माण । 154 करोड़ से रामघाटी मध्यम सिंचाई परियोजना विकसित की।
