7 साल से फाइलों में उलझी परिवहन विभाग के कर्मचारियों की खाकी वर्दी

परिवहन विभाग के कर्मचारियों को पुलिस और पीएचक्यू के कर्मचारियों की तरह वर्दी और रैंक के हिसाब से स्टार देने की मांग सालों बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। इस मामले में करीब 7 साल पहले 2018 में परिवहन कर्मचारियों ने आंदोलन करने के साथ ही तत्कालीन परिवहन मंत्री से लेकर विभाग के आला अफसर तक सभी को ज्ञापन दिए थे। वही 2019 में कर्मचारियों ने प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया और यहां तक की मांग पूरी नहीं होने पर मुंडन करने की भी चेतावनी दी, इसके बाद तत्कालीन परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मांग पूरी होने का आश्वासन भी दिया था लेकिन पिछले 7 सालों से मामला आगे नहीं बढ़ सका। परिवहन कर्मचारियों की इस मांग पर वरिष्ठ कर्मचारी नेता श्याम यादव का कहना है कि अक्सर उड़ान दस्ते में चेकिंग द्वारा और खासतौर पर चुनाव हो या अन्य बड़े आयोजनों के समय जब बड़े पैमाने पर वाहनों के अधिग्रहण की जरूरत होती है।


Related Articles