बिच्छू डॉट कॉम। दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या-6ई-6115) में उस समय हडक़ंप मच गया, जब हवा में ही एक यात्री के पावर बैंक में अचानक ब्लास्ट हो गया। सामान रखने की जगह में रखे इस पावर बैंक में आग लगने से वहां रखा कुछ सामान भी जल गया। घटना के दौरान विमान में धुआं फैलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ यात्री घबराकर फायर-फायर चिल्लाने लगे। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्री स्थिति को संभालते नजर आ रहे हैं। हालांकि, सूझबूझ का परिचय देते हुए केबिन क्रू ने तुरंत एक्टिव होकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से कुछ ही पलों में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पायलटों ने विमान को तुरंत हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट कर दिया, जहाँ विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
12/10/2026
0
5
Less than a minute
You can share this post!
