
बिच्छू डॉट कॉम। विजयराघवगढ़-बंजारी के पास हुए बस हादसे में एक किशोरी की मौत और 33 यात्रियों के घायल होने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर रजा बस (एमपी-14-बीड़ी 811) के मालिक शेख यासीन और चालक सत्यम पाण्डेय के खिलाफ विजयराघवगढ़ थाने में बीएनएस की धारा 106(1), 125, 281 व मोटरयान अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एआरटीओ ने बस की फिटनेस, चालक का लाइसेंस और परमिट तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सूचना मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। मृत छात्रा के परिजन को रेडक्रॉस सोसायटी से 20 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी गई है।
